Pages

बुधवार, अगस्त 23, 2023

चंद्रयान-3

 
14 जुलाई को भरी उड़ान,

बनेगा आज एक कीर्तिमान,

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"


दुआ में हर पल एक ही बात,

"landing" में हो ना कोई समस्या।।

वैज्ञानिक हमारे तपस्वी जैसे,

होगी सफल उनकी तपस्या।।

नाज़ करेगा हिन्दुस्तान। 

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"।।


चाँद पे जो तिरंगा लहराता,

इसका पूरा श्रेय उन्हीं को जाता।।

इस से एक बात स्पष्ट हो जाती,

शिक्षा ही देश को शीर्षस्थ बनाती,

शिक्षा से ही सबका उत्थान।।

बनेगा आज एक कीर्तिमान,

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"।।

 

शून्य से उस अंतरिक्ष तक 

खेतों से उस फ़लक तलक।

भारत बना "भाग्य - विधाता"। 

युगोंपरान्त भी विश्व गाएगा गाथा।

चहुँ ओर होंगे गुनगान,

जब चाँद पे उतरेगा "चंद्रयान"।।

 

                             . . . नवनीत गोस्वामी  (23 /08 /2023 )

                            "जय जवान,जय किसान और जय विज्ञान", और झूठे वादों से सावधान।।






2 टिप्‍पणियां: